राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी- घोषणापत्र
एक समान शिक्षा का अधिकार - हर परिवार को मिलेगा रोजगार
1. पशु धन संरक्षण (Livestock Protection)
-
गौ-हत्या पर पूर्ण रोक: पार्टी द्वारा सरकार बनते ही सबसे पहले गौ-हत्या बंद करने हेतु बिल लाया जाएगा। पूज्य गाय की हत्या करने पर दोषी को 'आजीवन कारावास' की सजा का कड़ा प्रावधान होगा।
Ban on Cow Slaughter: The first bill introduced by the party will be to ban cow slaughter. There will be a mandatory provision for 'Life Imprisonment' for anyone found guilty of killing the holy cow.
2. शिक्षा और रोजगार (Education & Labor Reform)
-
समान शिक्षा का अधिकार: "एक देश, एक पाठ्यक्रम" नीति लागू होगी ताकि हर वर्ग के बच्चे एक समान शिक्षा प्राप्त कर सकें।
Right to Equal Education: Implementation of a "One Nation, One Curriculum" policy to bridge the gap between all social classes.
-
न्यूनतम वेतन: श्रमिकों के लिए ₹15,000 न्यूनतम वेतन और 8 घंटे की ड्यूटी (ओवरटाइम के लिए दुगनी मजदूरी) सुनिश्चित की जाएगी।
Wage Protection: Minimum monthly wage of ₹15,000 and strict 8-hour shifts with double pay for overtime.
3. आर्थिक एवं टैक्स सुधार (Economic & Tax Reform)
-
महंगाई नियंत्रण: टैक्स प्रणाली को सरल बनाकर जनता पर से करों का बोझ कम किया जाएगा, जिससे महंगाई 40% तक कम होगी।
Inflation Control: Simplification of the tax system to reduce the public tax burden and lower inflation by up to 40%.
-
काला धन वापसी: देश और विदेश से काला धन वापस लाने के लिए 2 महीने की सख्त समय सीमा तय की जाएगी।
Black Money Recovery: A strict 2-month deadline to return black money from domestic and foreign accounts to boost national growth.
4. चुनाव एवं न्यायिक सुधार (Governance & Justice Reform)
-
राइट टू रिकॉल: जनता को अपने क्षेत्र के अक्षम नेताओं और मंत्रियों को एक वर्ष के भीतर पद से हटाने का अधिकार होगा।
Right to Recall: Empowering the public to remove underperforming representatives or ministers from office within one year.
-
त्वरित न्याय: आपराधिक मामलों का फैसला 9 महीने और सिविल मामलों का 12 महीने के भीतर अनिवार्य रूप से होगा।
Fast Justice: Mandatory settlement of criminal cases within 9 months and civil cases within 12 months.
5. सामाजिक सुरक्षा एवं कृषि (Social Security & Agriculture)
-
वृद्धावस्था संरक्षण: आय के स्रोत विहीन माता-पिता को उनके बच्चों की आय का 30% हिस्सा कानूनन प्राप्त होगा।
Aging Protection: 30% of children's income will be legally allocated to parents who have no independent source of livelihood.
-
किसान कल्याण: फसल लागत का 2 गुना दाम और गरीब किसानों को मुफ्त बिजली व पानी की सुविधा।
Farmer Welfare: Farmers will receive 2 times their crop cost, along with free electricity and water for those in need.
6. समृद्ध किसान, सशक्त भारत (Prosperous Farmers, Empowered Nation)
-
हमारा लक्ष्य देश के किसानों को सीधे व्यापार और उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना है, ताकि भविष्य में कोई भी किसान विवश होकर आत्महत्या जैसा कदम न उठाए।
Our mission is to integrate our farmers with mainstream trade and commerce, ensuring their prosperity so that no farmer is ever driven to the point of despair or suicide.
-
लघु उद्योगों की स्थापना: ग्रामीण क्षेत्रों में लघु उद्योगों का जाल बिछाया जाएगा, जिससे कृषि उत्पादों का मूल्यवर्धन (Value Addition) स्थानीय स्तर पर हो सके।
Establishing Small-Scale Industries: We will set up a network of micro and small-scale industries in rural areas to process and value-add agricultural produce locally.
-
किसानों की हिस्सेदारी: इन उद्योगों में किसानों की सक्रिय भागीदारी और मालिकाना हक सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि वे केवल उत्पादक ही नहीं बल्कि व्यवसायी भी बनें।
Ensuring Farmer Ownership: Farmers will have a guaranteed stake and partnership in these industries, transforming them from mere producers into successful business stakeholders.
-
रोजगार की गारंटी: भूमिहीन ग्रामीण परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु, प्रत्येक परिवार के कम से कम एक सदस्य को सम्मानजनक नौकरी प्रदान की जाएगी।
Employment for the Landless: To support landless rural families, we pledge to provide "One Job per Family," ensuring a stable and dignified livelihood for all.